Current Affairs For Sarkari Naukri Exam Bank And Ssc Etc 2016

                                                                                                                                                            

Current Affairs For Sarkari Naukri Exam Bank And Ssc Etc 2016







1.जम्मू की कवयित्री और उपन्यास लेखिका पद्मा सचदेवा को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से नवाजा गया। उन्हें डोगरी भाषा में अपनी जीवनी ‘चिट्ट चेटे’ लिखने के लिए 2015 का सरस्वती पुरस्कार दिया गया है।
2.प्रख्यात फिल्मकार और अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष को भारत में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए यूएन वीमेन की प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
3.महिला एथलीट पूर्णिमा हेम्बराम को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाली राज्य की छह अन्य लड़कियों को सम्मानित किया।
4.आईआईटी बंबई के छात्र रहे सॉफ्टवेयर क्षेत्र के दिग्गज भारतीय मूल के अजय गोपाल को पेन्सिलवेनिया की कंपनी एएनएसवाईएस का सीईओ नियुक्त किया गया है।
5.भारत और अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता दोनों देशों की सेना के बीच साजो-सामान संबंधी सहयोग, आपूर्ति एवं सेवा की व्यवस्था प्रदान करेगा।
6.सौराष्ट्र में पानी की कमी की समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना (सौनी) के पहले चरण की शुरुआत की।
7.भारत और म्यांमार ने पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए हाथ मिलाया।
8.केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री श्री जे पी नड्डा ने तिरुपति, आंध्रप्रदेश में जन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में नवाचार और बेहतर एवं अनुकरणीय पद्धतियों के बारे में तीसरे राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान ‘मेरा अस्‍पताल/माई हॉस्पिटल’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
9.सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) एप ‘एम्पावर’ पेश किया है। यह मोबाइल एप नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया के प्लेटफार्म पर काम करता है। इससे एकल एप से बैंक ग्राहक भुगतान और संग्रहण कर सकेंगे।
10.उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने केरला के श्री नारायण कॉलेज में मशहूर शिक्षाविद एम श्रीनिवासन की प्रतिमा का अनावरण किया।
Previous
Next Post »